शहरी गरीबों के साथ चलना, हमारी कार्य डायरी से एक पृष्ठ!
- TEAM AASHRAY ABHIYAAN
- Feb 17
- 2 min read
सिस्टर डोरोथी की प्रतिबद्धता और आश्रय अभियान के विजन से प्रेरित होकर, हर दिन हमारे साथी पुरुषों और महिलाओं के जूतों में चलने का मौका है, जो इस बड़े शहर की सेवा करने वाले मेहनती लोग हैं। यहां हम क्या करते हैं, उसकी एक झलक है।
फ़ॉर्म भरे, पेंशन गायब?
भाई रणजीत का रिपोर्ट:
आज दिनांक 17.02.2026 सिपारा लेबर चौक पर सुबोध गिरी ,शक्ति पासवान, धर्मनाथ ,जितेंद्र, मालती देवी, और अनेकों मजदूर भाई से मिलकर अनेकों प्रकार की समस्या पर चर्चा हुआ।
जिसमें एक समस्या आया कि सुबोध जी ने पुन पुन ब्लॉक में अगस्त में वृद्धावस्था पेंशन ऑनलाइन कराया गया है लेकिन अभी तक पेंशन नहीं आया है।

सुबोध जी बोले कि ब्लॉक में 3 बार गये वहाँ मैडम है। मैडम बोली कि पैसा जा रहा है, लेकिन मेरा खाता मे पैसा नही आया है।
परेशान हो गये हैं अब क्या करें?

तो मैं उनको सलाह दिया कि पूरे पेपर लेकर ऑफिस आइये और एक लेटर डी एम साहब के नाम से बनाकर, डी एम के जनता दरबार में जाकर सारी बात को बताकर आवेदन देने का काम करना होगा। तब ही आपका पेंशन का काम होगा।
उसके बाद एक मजदूर का आधार कार्ड पर डेट ऑफ बर्थ सुधार को लेकर प्रक्रिया और काग़ज़ को लेकर समझाया।
इसके बाद और बहुत सारी सरकारी योजनाओं, पेपर बनाने की बातचीत हुआ।
वेंडर हटाये गए है, स्टाइल बाज़ार बनाने के लिए!
भाई सुदर्शन का रिपोर्ट:
आज दिनांक 17.02.2026 को मै और बिट्टू जी के साथ कुम्हरार गए। वहाँ के फुटपाथ दुकानदारों से मिलकर बातचीत कर हाल समाचार लिए।
दुकानदारों का कहना है कि जिस जगह पर दुकान लगाते थे वहां पर ‘स्टाइल बाजार’ खुल जाने के कारण, “यहां से हमलोगों को हटा दिया गया और यहां पर ठेला लगाने भी नहीं दिया जा रहा है।"
हम सभी दुकानदार को समझाया कि आप लोग एकजुट और संगठित होकर इसके लिए आवाज उठाना होगा।
इससे पहले आप लोग अपना वेंडर्स कार्ड को रिन्यूअल करवाना है। इसके लिए अपना अपना वेंडर्स कार्ड को लेकर रखियेगा। सर्वे करके नगर निगम को भेजेंगे अगला मंगलवार को आएंगे।
दुकानदारों को सारी बातें समझाये ।








Comments