संशोधित रिपोर्ट
दिनांक: 02.05.2026 से 04.05.2026
प्रस्तुतकर्ता: सुदर्शन कुमार
1. आर्थिक सहायता (02.05.2026)
आज अदालत घाट झुग्गी-झोपड़ी निवासी मंजू देवी से मुलाकात हुई। मंजू देवी दाई का काम करती हैं और उनके पति मजदूर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी बेटी की शादी के लिए मदद की आवश्यकता थी।

उनकी स्थिति को देखते हुए 'आश्रय अभियान' की निर्देशिका सह सचिव ने बारात के भोजन हेतु राशन (चावल, दाल, सरसों तेल, रिफाइन, मसाले और नमक) उपलब्ध कराया। इस सहायता के लिए मंजू देवी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
2. फुटपाथ दुकानदार सर्वे एवं जागरूकता (04.05.2026)
आज मैं और बिट्टू जी कारगिल चौक पर उन फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे करने पहुंचे, जिनका पंजीकरण अब तक नहीं हुआ था। सर्वे के दौरान ही वहां नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता आ गया, जिसके कारण दुकानदार अपनी ठेलियां लेकर वहां से हटने लगे और सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका।

इस स्थिति में हमने दुकानदारों को जागरूक किया और उन्हें निम्नलिखित सुझाव दिए:
अपना वेंडर कार्ड (Vendor Card) हमेशा साथ रखें ताकि सर्वे सुचारू रूप से हो सके।
संगठित रहें और अपने हक व अधिकारों के लिए आगे आएं।




Comments